फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से पारा पहुंचेगा 40 पार..तपेगा एनसीआर

Sat, 09 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
माौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में फिलहाल गिरावट जरूर आई है लेकिन 10 अप्रैल से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की उम्मीद मौसम विशेषज्ञ जता रहे हैं। ऐसे में एनसीआर को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह की तेज गर्मी के बाद मैदानी क्षेत्रों में दो दिन से तापमान में हल्की गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों पर दो दिन से बर्फबारी हो रही है।

इसकेचलते तेज ठंडी हवाओं का फ्लो मैदानी क्षेत्रों की ओर हो गया है। इससे अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं के चलने से रात में भी लोगों को ठंडक का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह के अनुसार अब 10 अप्रैल से फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। तेज गर्म हवाओं के चलने से एनसीआर सहित मैदानी क्षेत्रों का तापमान बढ़ जाएगा। मौसम कक्ष के पूर्वानुमान के अनुसार 15 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री से पार पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें