फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमबीए की छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर 14 साल तक किया उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सोशल मीडिया पर इंदौर निवासी एमबीए की छात्रा से नाम बदलकर दोस्ती की और फिर निकाह करके मदरसे में बंधक बनाकर रखा गया। एक के बाद एक तीन लोगों ने तलाक दिया और फिर निकाह कराया। इस तरह इंदौर की छात्रा के साथ चार साल तक शोषण हुआ। अब पीड़िता ने अंकुर विहार थाना पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें खालिद नाम के आरोपी को लोनी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2012 में एमबीए करने के दौरान छात्रा की दोस्ती फेसबुक पर नवीन राणा नाम के युवक से हुई थी। कुछ दिन बाद नवीन ने अपने साथी वसीम की मदद से दोस्ती का वास्ता देकर उन्हें दिल्ली बुलाया। इसके बाद नवीन और उसका दोस्त शाहनवाज मुजफ्फरनगर लेकर गए। वहां एक मदरसे में ले जाकर उसने अपना असली नाम नावेद बताया और उसे छोड़कर भाग गया। वहां से वह वापस जाने लगी तो मौलाना समेत अन्य आरोपियों ने उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मेरठ के मदरसे में बंधक बनाकर रखा। वहां पर मौलाना ने उनका निकाह अधेड़ उम्र के अब्दुल रहमान से कराया गया। अब्दुल रहमान ने उनसे जबरन संबंध बनाए और जब भागने का प्रयास किया तो तीन तलाक दे दिया।
आरोपियों ने वर्ष 2015 में दिल्ली में उनका दूसरा निकाह मोहम्मद मुदस्सिर पठान से कराया और वह उन्हें अहमदाबाद ले गया। वहां पर तीन वर्ष तक बंधक बना कर शोषण किया और फिर तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने जमीयत-ए-उलेमा हिंद से जुड़े खालिद हुसैन से 2018 में उनका निकाह कराया गया। खालिद कुछ समय वहां रखने के बाद उन्हें लोनी लाकर किराए पर रहने लगा। पीड़िता को जब खालिद की पहली पत्नी के बारे में पता चला तो विरोध करने पर उनसे मारपीट करके तीन तलाक दे दिया। यहां से खालिद उनको जबरन दिल्ली के चांदनी चौक स्थित सुनहरी मस्जिद ले गया और वहां पर फिर से निकाह किया। उसने डराया-धमकाया और फिर डीएलएफ अंकुर विहार में साथ रखने लगा। मगर यहां पर आरोपी ने मारपीट की तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

अशोक विहार निवासी खालिद हुसैन समेत 16 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दी है और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी गाजियाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें