फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस से भी 'क्रूर' मामा: छह साल की बच्ची से की अश्लील हरकत, विरोध पर तौलिये से दबा दिया गला; ऐसे सामने आया सच

Sun, 08 Oct 2023 03:23 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मामा ने भांजी को रात नौ बजे बीड़ी मंगवाने के बहाने से बुलाया था। बीड़ी मंगवाने के बाद उसे खाने के लिए मिठाई दी। इसके बाद जैसे ही उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा वैसे ही उसने विरोध करना शुरू कर दिया। वह चिल्लाने लगी तो उसे डर लगा कि कहीं आवाज बाहर न चली जाए।
विज्ञापन
मामा ने की भांजी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 दिन पहले कैला भट्ठा स्थित ननिहाल में आई छह साल की बच्ची की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गई। उसका शव मामा के पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई के घर की छत पर बने कमरे में मिला। पुलिस ने शक के आधार पर 30 वर्षीय चचेरे मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासा हो गया कि हत्या उसने ही की है। उसने बताया कि वह बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इरादा दुष्कर्म करने का था। उसने विरोध किया और चिल्लाने लगी तो तौलिये से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में फेंक नीचे आकर सो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बच्ची के चेचेरे मामा पर शक इसलिए हुआ क्योंकि लाश मिलने से कुछ देर पहले तक उसे उसके साथ देखा गया था। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल किया। उसने बताया कि वह घर में अकेला था। बच्ची को रात नौ बजे बीड़ी मंगवाने के बहाने से बुलाया था। बीड़ी मंगवाने के बाद उसे खाने के लिए मिठाई दी।

इसके बाद जैसे ही उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा वैसे ही उसने विरोध करना शुरू कर दिया। वह चिल्लाने लगी तो उसे डर लगा कि कहीं आवाज बाहर न चली जाए। हाथ से उसका मुंह बंद किया लेकिन हाथ हटाते ही वह फिर से चिल्लाई। इस पर उसका गला दबा दिया।

बच्ची के मामा ने बताया कि भांजी रात 11 बजे तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस पर परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए। वहां जैसे ही तहरीर दी, घर से फोन आ गया। पता चला कि भांजी चचेरे भाई के घर में मिली है। वह बेहोश लग रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि बच्ची की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका थी लेकिन इसके साक्ष्य नहीं मिले हैं। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी।

हेलमेट में छिपा दी बच्ची की चप्पल
बच्ची के मामा ने बताया कि पुलिस के आने पर आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई तो उसके कमरे में हेलमेट में बच्ची की चप्पल मिली। वहीं एक तौलिया भी मिला है जिससे उसने बच्ची का गला दबाया था। इससे साफ हो गया कि उसने ही बच्ची की हत्या की है।
विज्ञापन

गुमराह करने के लिए किया सोने का नाटक
परिवार के लोग बच्ची को ढूंढते हुए उसके चचेरे मामा के घर पहुंचे तो वह गहरी नींद में सोने का नाटक कर रहा था। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि बच्ची कहां है, वह तो दस बजे ही सो गया था। बच्ची का शव मिल जाने के बाद भी उसने यही दोहराया कि उसे जानकारी नहीं कि वह यहां कैसे आ गई। लेकिन, सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कुबूल कर लिया। बच्ची के मामा ने बताया कि आरोपी रोजाना नशा करता है। उसने नशे की हालत में ही यह घिनौनी हरकत की है। उसकी पत्नी उसे आठ महीने पहले छोड़कर बच्चों के साथ मायके चली गई थी। उधर, बच्ची की हत्या की जानकारी पर उसके मां-बाप भी आ गए। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें