फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा की शर्मनाक हरकत: बीड़ी मंगवाने के बहाने घर बुलाया, फिर की मासूम से दरिंदगी; विरोध करने पर दी मौत की सजा

Sat, 07 Oct 2023 01:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक चचेरे मामा ने छह साल की मासूम भांजी की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची की हत्या कर शव को उसी की छत पर फेंक दिया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के केला भट्टा में शुक्रवार देर रात पड़ोस में रहने वाला चचेरा मामा शराब के नशे में हैवान बन गया। चचेरे मामा ने छह साल की भांजी को पड़ोस में अपने घर बुलाकर अश्लील हरकतें कराई। बच्ची ने विरोध किया और मामा से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने बच्ची का शव को बच्ची के मामा के घर पर बने कमरे में फेंक दिया। 

विज्ञापन

बच्ची के मामा में बताया कि उनकी बहन शहीद नगर में रहती है। 15 दिन से भांजी उनके घर रह रही थी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले इमरान ने भांजी को बीड़ी मंगवाने के बहाने बुला लिया। काफी समय तक जब वह नहीं मिली तो उन्होंने मासूम की तलाश शुरू कर दी। करीब 12 बजे तक उन्होंने बच्ची को ढूंढा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया शुक्रवार रात एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाले इमरान ने भांजी को बीड़ी मंगवाने के बहाने घर बुला लिया। इसके बाद उसने उसे मिठाई खिलाई और उससे अश्लील हरकतें कराई। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कमरे में हेलमेट के अंदर छिपा दी बच्ची की चप्पल
बच्ची के मामा ने बताया कि पुलिस के आने पर आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई तो उसके कमरे में हेलमेट में बच्ची की चप्पल मिली। वहीं एक तोलिया भी मिला है। जिससे उसने बच्ची का गला दबाया। इससे साफ ही उसने ही बच्ची की हत्या की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें