फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्नीचर बनाने के गोदाम और शोरूम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में रविवार सुबह एक फर्नीचर के शोरूम और गोदाम में ग्राउंड फ्लोर से लेकर फर्स्ट फ्लोर तक आग लग गई। पूरे शोरूम और कारखाने को चपेट में आने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार देखकर लोगों ने दमकल को सूचना दी। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों की मदद से लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
विज्ञापन

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में चंद्र प्रकाश बजाज का प्राइम फर्नीचर के नाम से शोरूम और कारखाना है। रविवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे शोरूम में आग लगे की सूचना मिली। इस पर फायर स्टेशन वैशाली, साहिबाबाद, कोतवाली से आठ फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। पूरा शोरूम धुएं से भरे हुए थे और आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। किसी तरह टीम अंदर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मुख्य ग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दमकल की टीम ने पांच गाड़ियों की मदद से शोरूम में लगी आग को लगभग आधे घंटे में बुझा दिया। जिसके बाद पहली मंजिल पर बने कारखाने में टीम पहुंची। कारखाने में भारी मात्रा में कच्चा माल पड़ा था, जिसमें आग लगी थी। कारखाने की आग को बुझाने में दमकल टीम को एक घंटे का समय लगा। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये कीमत का तैयार फर्नीचर, कच्चा माल और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फर्नीचर शोरूम के मालिक चंद्रप्रकाश बजाज ने बताया कि रविवार को शोरूम बंद रहता है। इसके चलते कोई कर्मचारी नहीं था। उन्होंने बताया कि पहले आग गोदाम में लगी और इसके बाद शोरूम तक पहुंची। वहीं, लोगों ने आग के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें