फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: असालतनगर मार्केट में रेस्टोरेंट-दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान स्वाहा; संचालक ने लगाया ये आरोप

Sun, 15 Nov 2026 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली मेरठ मार्ग पर असालतनगर मार्केट में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट और कन्फैक्शनरी की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में होटल और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग से लाखों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेरठ मार्ग पर असालतनगर मार्केट में शनिवार रात एक रेस्टोरेंट और कन्फैक्शनरी की दुकान में आग लग गई। इस हादसे में होटल और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया शिवम विहार कॉलोनी निवासी लोमेश ने बताया कि उनके छोटे भाई चैतन्य बालियान खोखा रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। यह रेस्टोरेंट दिल्ली मेरठ मार्ग पर काइट संस्थान के सामने स्थित है। उनके साथ ही राधे श्याम विहार फेस 4 निवासी सौरभ शर्मा की कन्फैक्शनरी की दुकान भी है। शनिवार रात करीब बारह बजे खोखा रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई।

विज्ञापन



आग ने पास की कन्फैक्शनरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मोदीनगर दमकल की गाड़ी ने आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की भीषणता को देखते हुए आयुध निर्माणी फैक्टरी व मोदीनगर से और गाड़ियां मंगवाई गईं।
विज्ञापन


नुकसान और आरोप
आग लगने से खोखा रेस्टोरेंट में रखा करीब छह लाख रुपये का सामान जल गया। कन्फैक्शनरी की दुकान में भी लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोमेश का आरोप है कि किसी ने उनके रेस्टोरेंट में आग लगाई है, जिसकी तहरीर दी जाएगी। आग लगने के समय रेस्टोरेंट में कोई मौजूद नहीं था, इसे करीब दस बजे एमसीवी बंद करके बंद किया गया था।
विज्ञापन


जांच जारी
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के घरों को बचाया गया। मोदीनगर के दमकल निरीक्षक अमित कुमार आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। रेस्टोरेंट में आग बुझाने के उपकरण थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगाए जाने की कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें