फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र स्थित आजाद विहार कॉलोनी निवासी प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव 20 मार्च को फंदे से लटका मिला था। प्रियंका के पिता जालौन निवासी भीकम सिंह ने बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में उन्होंने बताया कि बेटी प्रियंका की शादी 19 जनवरी 2025 को खोड़ा निवासी नीरज से की थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग कार और प्लाट खरीदने के लिए महिला पर मायके से रुपये लाने का दवाब बना रहे थे। आरोप है कि मना करने पर 20 मार्च को ससुरालियों ने प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव फंदे पर लटका दिया।
उन्होंने पति नीरज, ससुर शिव नारायण, सास स्यामश्री, आशू, नेहा, अनिल कुमार और विजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पति और ससुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। जल्द अन्य लोग भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें