फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 40 लाख की अफीम और स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना पुलिस और मेरठ की एएनटीएफ की टीम ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित महारजपुर के रहने वाले गुलजार त्यागी, आमिर खान और दिल्ली निवासी साहिल हैं।
विज्ञापन

तीनों के पास से तीन किलो 200 ग्राम अफीम और 156 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद हुए माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास एक महिला से मादक पदार्थों की खरीद करना स्वीकार किया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपियों से एक स्कूटी, तीन मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी बरामद हुए हैं।
पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि वे करीब एक वर्ष से तस्करी का काम कर रहे थे। कश्मीरी गेट दिल्ली बस अड्डे के पास से एक महिला से मादक पदार्थ लेते थे और उन्हें गाजियाबाद व उसके आसपास छोटे सप्लायरों को पहुंचाते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का सरगना गुलजार त्यागी है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, अवैध असलहा और मादक पदार्थ तस्करी के अलग-अलग थानों में 12 मामले दर्ज हैं। आमिर खान के खिलाफ दो और साहिल पर एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें