फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर सजा बाजार, कुंदन और अमेरिकन डायमंड वाली भा रही राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र के बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गए हैं। पारंपरिक राखियों के साथ-साथ इस बार अमेरिकन डायमंड, कुंदन, मोती और स्टोन वर्क से सजी राखियां ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। वहीं, कई दुकानों पर कूरियर की सुविधा भी दी जा रही है। इससे महिलाएं राखी पसंद करके भाईयों तक पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन के बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, सुपरहीरो और एलईडी लाइट वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं, इन्हें बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा भैया-भाभी की जोड़ी वाली राखियां भी ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। वसुंधरा के दुकानदार सूरज ने बताया कि इस वर्ष बाजार में 10 रुपये से लेकर 1,080 रुपये से तक कीमत तक की राखियां हैं। सामान्य डिजाइन की राखियां 10 से 50 रुपये तो कुंदन और अमेरिकन डायमंड से सजी प्रीमियम राखियों की कीमत 300 रुपये से लेकर 1,080 रुपये तक है। इन राखियों का रंग आसानी से फीका नहीं पड़ेगा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार 20 प्रतिशत तक की छूट भी दे रहे हैं। दुकानदारों का मानना है कि पर्व से दो-तीन दिन पहले बाजार में भीड़ और बढ़ेगी। दुकानदार प्रीति ने बताया कि फिलहाल ऐसे ग्राहक अधिक आ रहे हैं, जिन्हें अपने भाइयों के लिए राखियां कूरियर करनी हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें