फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 17 मार्च तक करें आवेदन

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
यूपीएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का शेडूयल जारी कर दिया है। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित अन्य सर्विसेज में भर्ती के लिए सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 17 मार्च की शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


देश के विभिन्न केंद्रों पर 18 जून को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। यूपीएससी ने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए सुविधा केंद्र बनाया है। सुविधा केंद्र के नंबर 011-23385271, 011-23381125 व 011-23098543 पर फोन कर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के आवेदन के संबंध में जानकारी हासिल कर सकेंगे। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में गाजियाबाद से भी तमाम अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। पिछले साल के परिणाम में भी जनपद से आठ लोगों ने सफलता हासिल की थी।

पीसीएस एग्जाम के लिए 22 तक करें आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2017 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 22 मार्च तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फार्म सबमिट करने के लिए 27 मार्च तक का समय दिया है। आयोग ने 251 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पीसीएस परीक्षा मई के तीसरे सप्ताह में होनी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें