फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-गाजियाबाद रुट रहा बाधित, यात्रियों का हंगामा

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य के चलते देर रात तक ट्रैक  बाधित रहा। ऐसे में अप लाइन बंद होने से कुछ ट्रेन प्रभावित रहीं। ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारा गया। रेलवे प्रशासन ने पुलिया के निर्माण कार्य के लिए सुबह ही ब्लॉक लिया था, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों का धैर्य भी जवाब दे गया और हापुड़ रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। शहीद एक्सप्रेस बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन पर चार घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही।

हंगामा होने पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाकर शांत कराया। ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट हुआ और कई ट्रेनें जो गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से निकल चुकी थी, उन्हें आगे जाकर रोका गया। 
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार मुरादाबाद-गाजियाबाद अप लाइन रेलवे ट्रैक पर बाबूगढ़ के पास एक पुलिया काफी समय से जर्जर थी। इस पर ट्रेन के गुजरने से हादसे की आशंका बनी हुई थी।

ऐसे में जर्जर पुलिया के निर्माण के लिए दिन के समय इस ट्रैक को सुबह 10.35 बजे से ब्लाक कर दिया गया। ब्लाक 5.05 बजे तक था, लेकिन कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। जिसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा उठानी पड़ी।

 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सहारनपुर टपरी रेलवे ट्रैक से गुजारा गया। जबकि शहीद एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से चली। शहीद एक्सप्रेस व जनसाधारण एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया। इसके चलते गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारा गया।

जिसके कारण कई ट्रेनों की रफ्तार रोकनी पड़ी जिससे वे देरी से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते शाम तक ट्रैक बंद रहा। इसके कारण डाउन लाइन से ही ट्रेनों को गुजारा गया।

उधर, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक लियाकत अली का कहना है कि प्रभावित हुई हैं। अवध आसाम एक्सप्रेस को मुरादाबाद-टपरी के रास्ते डायवर्ट किया गया। जबकि गाजियाबाद स्टेशन पर जनशताब्दी ही पहुंची।

पदमावत एक्सप्रेस, बरेली पैसेंजर,  हापुड़ शटल, शहीद एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस को आउटर पर ही कई घंटे तक रोक कर रखा गया। 

तय समय से पहले चलेंगी दो ट्रेनें

 नॉर्दर्न रेलवे ने कोहरे व धुंध की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया था। रेलवे के पीआरओ विनोद कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की तीन ट्रेनों को 3 मार्च से दोबारा संचालित किया जाना था। गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस दो मार्च और आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस को तीन मार्च से चलेंगी।

कोहरे के कारण तीन ट्रेनें कैंसिल
कोहरे के कारण दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अपने तय शेड्यूल से कई घंटे देरी से चल रही हैं। रेलवे के पीआरओ विनोद कुमार ने बताया कि तीन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

जिसमें जम्मु तवी-दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस, कानपुर-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर-तूफान एक्सप्रेस कैंसिल हैं। जबकि नंदन कानन एक्सप्रेस दो घंटा, महानंदा एक्सप्रेस सवा घंटा, दुरंतो एक्सप्रेस पांच घंटा और पूर्वा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें