किसानों एवं ग्रामीणों को जानकारी मिली कि कूड़ा डंपिंग के लिए रात को मशीनों के द्वारा जमीन में 20-25 फुट गहराई तक खुदाई कर दी गई है। इसके साथ ही ग्राम मकरेडा निवासी सरनी के खेत में बिना सहमति खुदाई कर दी गई।
मुरादनगर में मंगलवार सुबह किसानों एवं ग्रामीणों को जानकारी मिली कि कूड़ा डंपिंग के लिए रात को मशीनों के द्वारा जमीन में 20-25 फुट गहराई तक खुदाई कर दी गई है। इसके साथ ही ग्राम मकरेडा निवासी सरनी के खेत में बिना सहमति खुदाई कर दी गई। इसपर किसान भड़क उठे क्योंकि इस काम के लिए प्रशासन के साथ केवल दो किसानों का समझौता हुआ था।
विज्ञापन
उनमें भी एक किसान ने अपना समझौता रद्द करने के लिए एसडीएम सदर के समक्ष पेश होकर सहमति जताई थी। अंत में मात्र तीन बीघा जमीन पर ही कार्य करने के लिए ठेकेदार को कहा गया था, जिसपर ठेकेदार ने कम जमीन होने के कारण काम करने में असहमति जताई थी। अब ग्रामीणों एवं किसानों ने अगली रणनीति के लिए गांव में पंचायत करने का फैसला लिया है।