फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी का एक्यूआई पहुंचा 200

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक में चौबीस घंटे के अंतराल में 32 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं, लोनी का एक्यूआई शुक्रवार को 200 के करीब पहुंच गया। जबकि गाजियाबाद का एक्यूआई 136 रहा। हलांकि पिछले दो दिनों से यहां 102 व 104 एक्यूआई दर्ज किया गया था। हालांकि शहर के चारों स्टेशनों का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया लेकिन चिंता की बात यह है कि सभी स्टेशन का एक्यूआई बढ़ा हुआ दर्ज हुआ।
विज्ञापन

तेज हवा और धूप से जहां हवा की सेहत में सुधार है वहीं दूसरी ओर शहर में लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुकव्रार को भी वैशाली में कूड़े के ढेर से दिन भर धुआं उठता रहा। वहीं, साइट-4 में भी कूड़े में आग लगी रही। जबकि लोनी में सभी मानकों का उल्लंघन जारी है जिसकी वजह से यहां का एक्यूआई उतार चढ़ाव में बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को सबसे अधिक एक्यूआई लोनी का दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को यहां का एक्यूआई 128 था जिसमें चौबीस घंटे के अंतराल में 45 अंक की बढ़ोत्तरी हो गई। शुक्रवार को यहां का एक्यूआई 200 के करीब 173 दर्ज किया गया। ऐसे में हवा भले संतोषजनक श्रेणी में रही लेकिन यहां हवा की सेहत कब खराब श्रेणी में पहुंच जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा का कहना है कि लोनी दिल्ली के करीब है इसकी वजह से यहां दिक्कतें अधिक हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें