फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर से 12 लाख रुपये की चोरी कर चोरों ने पेड़ के ऊपर रुपये छिपाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। खुशी वाटिका कॉलोनी स्थित घर में घुसकर 12 लाख रुपये की चोरी करने वाले चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पेड़ के ऊपर पन्नी में और झाड़ियों से करीब 10 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किए हैं। पड़ोसी ने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि खुशी वाटिका कॉलोनी में अनिल कुमार के घर में घुसकर चोरों ने करीब 12 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित ने चोरी के मामले में पुलिस को पहले 25 लाख रुपये, फिर 16 लाख रुपये की चोरी की जानकारी दी लेकिन पीड़ित खुद भी चोरी के रुपयों का अंदाजा नहीं लगा पा रहा था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार चोरों विशाल, नीरज, विनय और जगदीश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि अनिल कुमार के पड़ोसी आरोपी चोरी विनय कुमार अक्सर अनिल के घर शराब पीने आता था।
अनिल कुमार ने कुछ दिनों पहले जमीन बेची थी। जमीन का रुपये घर पर रखा हुआ था। शराब पीने के दौरान अनिल कुमार घर में रखे रुपये में से ही विनय को सामान लाने के लिए रुपये देता था। विनय ने रुपये देख लिए थे। विनय चोरी छिपे अनिल के रुपये को चोरी भी करने लगा। फिर विनय के मन में लालच आ गया। विनय ने अपने तीन दोस्तों को बुलाया और रुपये की जानकारी दी। इसके बाद चारों ने मिलकर चोरी करने की योजना बनाई। विनय ने चोरी से एक दिन पहले घर के अंदर की कुंडी खोल दी थी। इसके बाद चारों चोर घर में घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पेड़ और झाड़ियों में रुपयों को छिपाया

एसीपी ने खुलासा किया कि पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि चोरी के बाद चोरी की रकम करीब 12 लाख रुपये मिली। चारों ने रुपयों को बांट लिया। चोरों ने कुछ रुपये पेड़ के ऊपर पन्नी में बांध कर लटका दिए थे। कुछ रुपये झाड़ियों में छिपा दिए थे। चोरी के बाद विशाल, नीरज और जगदीश ने चोरी के रुपये में कुछ पैसा लिया और किराए पर गाड़ी ली। किराये की गाड़ी से वह घूमने निकल गए थे। चारों ने करीब 2 लाख रुपये घूमने फिरने में खर्च कर लिए।

ऐसे आए पकड़ में

एसीपी ने बताया कि पीड़ित को शुरू से ही शक था कि पड़ोसी चोरी कर सकता है। पुलिस ने पड़ोसी विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो विनय चोरी की बात से इन्कार करता रहा लेकिन कुछ समय बाद विनय ने सच बता दिया। इसके बाद पुलिस ने बाकी तीन चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों चोर अनपढ़ हैं और मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें