फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में सुधरेगी लोनी की बिजली आपूर्ति

Wed, 03 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक माह के दौरान लोनी की बिजली को व्यवस्थित करने का दावा किया है। अधिकारियों की मानें तो जल्द तीन नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे और एक सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। बिल जमा करने में आने वाली समस्याओं के निस्तारण को चार कैश काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने व्हाट्सएप हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। अधिकारियों ने नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने की बात कही है। यह जानकारी लोनी अधीक्षण अभियंता एके चौधरी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की।

उन्होंने बताया कि लोनी में करीब 1.3 लाख शहरी और 14 हजार ग्रामीण उपभोक्ता हैं। उन्होंने एक माह के दौरान शहरी उपभोक्ताओं को 23 घंटे, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को 17 घंटे बिजली देने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह से हर फीडर की एमआरआई कराई जाएगी, जिससे पता चल सके कि फीडर से कितनी बिजली छोड़ी गई है।
विज्ञापन



बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बेहटा हाजीपुर, अशोक विहार, बलराम नगर में 33 केवी के नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही एक सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इंद्रापुरी, रामपार्क, रूप नगर और लालबाग में कैश काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें