लोनी बॉर्डर पुलिस ने पूरे महकमे की कराई किरकिरी
लोनी बॉर्डर पुलिस ने गुरुवार सुबह गोदाम में पशु कटान करने वालों से मुठभेड़ दिखाई थी। सात तस्करों को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था। सातों तस्करों को गोली एक ही स्थान पर घुटने के नीचे लगी थी। मुठभेड़ के दौरान एक ही जगह गोली लगने पर लोनी बॉर्डर पुलिस पर सवाल खड़े हो गए। वहीं, मुठभड़ के बाद लोनी विधायक विधायक नंदकिशोर गुर्जर और हिंदू संगठनों द्वारा सम्मानित करना भी अटपटा रहा। लोनी बॉर्डर पुलिस ने पूरे महकमे की किरकिरी कराई।