फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कचहरी परिसर में अटकी लिफ्ट, गेट तोड़कर चार लोगों को निकाला बाहर

विज्ञापन
अदालत परिसर में अटकने के बाद तोड़ी गई लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। कचहरी परिसर स्थित कोर्ट भवन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई। घटना शनिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे की बताई जा रही है। बिजली आपूर्ति सामान्य होने के बावजूद लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट में उस समय चार लोग सवार थे, जो बीच में फंस गए। वे घबराकर दरवाजे पीटते हुए मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज नागवंशी ने बताया कि प्रथम मंजिल पर मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने तुरंत मदद के प्रयास शुरू किए, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद लिफ्ट नहीं खुल सकी। इसके बाद परिसर में चल रहे सड़क मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों को बुलाया गया। मजदूर कुदाल और औजार लेकर पहुंचे और सावधानीपूर्वक लिफ्ट का गेट तोड़कर अंदर फंसे चारों लोगों को करीब आधे घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाहर निकलने के समय सभी लोग घबराए हुए और थके हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एलआईयू कर्मी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। कुछ देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
कोर्ट मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें बाद में मिली। उन्होंने कहा कि लिफ्ट बिजली से संचालित है और फिलहाल इसके लिए जनरेटर बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने लिफ्ट की तकनीकी जांच और आपातकालीन बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें