फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अप्रैल से एलईडी लाइटों से जगमगा उठेंगी कालोनियां

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
एलईडी - फोटो : file
विज्ञापन
शहर की कालोनियां जल्द ही एलईडी लाइटों से जगमगाती नजर आएंगी। नगर निगम तीन अप्रैल से पीपीपी मॉडल पर 60 हजार सोडियम लाइटें बदलने का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को विजय नगर जोन में नई लाइटें लगाने का काम शुरू होगा जबकि चार अप्रैल को कविनगर, संजयनगर , राजनगर और टीएचए के शालीमार गार्डन, ब्रिज विहार आदि क्षेत्रों में लाइटें बदलने का काम शुरू किया जाएगा।

पुरानी लाइटों को हटाकर नई एलईडी लाइटें लगाने पर नगर निगम पैसा खर्च नहीं करेगा। पीपीपी मॉडल पर छत्तीसगढ़ की एक प्राइवेट फर्म अपने खर्च पर इन लाइटों को बदलेगी। बिजली बिल से होने वाली बचत से एक निश्चित रकम नगर निगम इस प्राइवेट फर्म को देगा।
विज्ञापन


सात साल तक वही प्राइवेट फर्म इन लाइटों का मेंटेनेंस भी करेगी। नगर निगम ने एलईडी लाइटें बदलने का शेड्यूल पावर कारपोरेशन की सात डिवीजनों के आधार पर किया है। शुरुआती चरण में डिवीजन-5, 6 और 1 में लाइटें बदली जाएंगी।

बता दें कि नगर निगम फिलहाल स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल पर करीब 15 करोड़ रुपये सालाना खर्च करता है। निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर भर में स्ट्रीट लाइटें लग जाने के बाद इस बिजली बिल में करीब 60 फीसदी की बचत हो जाएगी।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटों के साथ-साथ हाईमास्ट पोल पर भी एलईडी लाइटें ही लगाई जाएंगी। सभी लाइटें ऑटो टाइमर से ऑपरेट होंगी।
..जोन वार लगाई जाने वाली लाइटों की संख्या

सिटी जोन         12681
कविनगर         14940

मोहननगर         11657
वसुंधरा            11422

विजयनगर         9358
..

चुनावी वादे की एक बड़ी घोषणा पूरी होने जा रही है। 60 हजार स्ट्रीट लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगाने का काम 3 अप्रैल से शुरू कराया जाएगा। पहले चरण में कालोनियों के अंदरूनी मार्गों पर लाइटें लगेंगी। इसके बाद मुख्य मार्गों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
 - अशु वर्मा, महापौर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें