फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में 'सुभासपा' प्रत्याशी को लॉरेंस गैंग की धमकी: 'आप ठीक हो बिल्कुल...दिवाली की शुभकामनाएं दे रहा हूं'

Sat, 02 Nov 2024 03:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद

सार

पीड़ित के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई, कॉलर ने अपने आप को कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं, आप अच्छे हो ठीक हो बिल्कुल, दिवाली की शुभ कामनाएं देने के लिए फोन किया है, यह धमकी भरी कॉल शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के शुभधाम अपार्टमेंट में रहने वाले गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी रवि कुमार पांचाल को शुक्रवार शाम आई। उन्होंने एक्स (ट्विट) पर सीएम से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

रवि कुमार पांचाल निवासी शुभधाम अपार्टमेंट सेक्टर-2 राजेंद्रनगर ने बताया कि वह सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभासपा) के विधानसभा 56 गाजियाबाद के उपचुनाव में प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पौने पांच बजे उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उन्होंने कॉल उठाई, कॉलर ने अपने आप को कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। उनकी जान सलामती को लेकर धमकाया। उनके घर का पता लगाकर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। तभी से पीड़ित और परिवार के लोग के सदस्य भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक्स (ट्विट) कर सीएम से शिकायत की
रवि कुमार पांचाल ने इस मामले में एक्स पर वीडियो जारी किया है। वीडियो को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पुलिस और मीडिया कर्मियों को टैग किया है। वीडियो में रवि कुमार ने वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ से निवेदन करते हुए कहा कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें लारेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा कॉल आया है। इसकी वह शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें