फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In UP: नोएडा के कलेक्शन एजेंट का गाजियाबाद में मिला शव, आखिरी बार भाई से की थी बात; हत्या की आशंका

Sat, 02 Nov 2024 11:34 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी में रेलवे ट्रैक पर एक कलेक्शन एजेंट का शव मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नोएडा के रहने वाले कलेक्शन एजेंट कलेक्शन के लिए डासना आए थे।
विज्ञापन
गाजियाबाद में नोएडा के एजेंट की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी में रेलवे ट्रैक पर एक कलेक्शन एजेंट का शव मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। नोएडा के रहने वाले कलेक्शन एजेंट कलेक्शन के लिए डासना आए थे।

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त नोएडा सेक्टर 63 की 25 फीटा रोड निवासी विशाल तिवारी (25) के रूप में हुई। विशाल एक कंपनी में कलेक्शन एजेंट थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विशाल के मामा हनुमान तिवारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे विशाल डासना में कलेक्शन के लिए घर से गए थे, जबकि छह बजे करीब उसने अपने भाई से फोन पर एक घंटे में घर लौटने की बात भी कही थी।
विज्ञापन




लेकिन जब वह साढ़े सात बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनके भाई ने विशाल को फोन किया। फोन जेल चौकी से पुलिसकर्मी ने उठाया और उन्हें विशाल के दुर्घटना होने की जानकारी दी। जब परिजन जेल चौकी पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि विशाल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।

घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर बाइक खड़ी मिली। ऐसे में परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घर से विशाल कलेक्शन के लिए निकला था। वह अपने पिता सुमन तिवारी के साथ ही रहते थे। उनकी ढाई साल पहले ही पल्लवी से शादी हुई थी। उनका एक छह माह का बच्चा है। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घटना स्थल के पास से शराब की बोतल और गिलास मिला है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें