फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : निर्माणाधीन फैक्टरी का लिंटर गिरा, एक श्रमिक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Fri, 01 Mar 2024 03:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप सेे घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद फैक्टरी स्वामी और ठेकेदार मौके से भाग गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिखैड़ा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी का लिंटर बृहस्पतिवार रात भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप सेे घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद फैक्टरी स्वामी और ठेकेदार मौके से भाग गए। श्रमिक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए घटनास्थल पर शव रखकर हंगामा किया।

विज्ञापन


एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सिखैड़ा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दिल्ली निवासी शाहिद फैक्टरी बना रहा है। फैक्टरी निर्माण का ठेका गांव सीकरी कला निवासी ठेकेदार नदीम के पास। निर्माण कार्य में हापुड़ देहात स्थित शिवनगर के श्रमिक काम कर रहे हैं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को फैक्टरी का लिंटर डला था। रात आठ बजे श्रमिक विशाल उर्फ बौना और ललित लिंटर की सेटरिंग चेक करने गए।

इसी दौरान लिंटर भरभराकर गिर गया। श्रमिक लिंटर के मलबे में दब गए। चीखपुकार सुनकर पहुंचे अन्य श्रमिकों ने मलबे में दबे साथियों को निकालने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे हटाया गया। मलबे में दबे श्रमिक विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित गंभीर रूप से घायल हो गया।  
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे श्रमिक के परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया। परिजन अभिषेक ने हत्या का आरोप लगाया। अभिषेक ने दो श्रमिक घायल बताए। जबकि पुलिस श्रमिक ललित को ही घायल बता रही है। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि फैक्टरी भी अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। एसीपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें