फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक आरोपी लोनी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लोनी के पुश्ता पुलिस चौकी के पास से एक और आरोपी कपिल तोमर निवासी ग्राम बेगमाबाद गढ़ी बागपत को गिरफ्तार किया है। कपिल को परीक्षा से ठीक पहले ही लीक पेपर मिला था। वह अपने साथी गुरुवचन के साथ मिलकर पावी स्थित एक स्कूल में रिया चौधरी को पेपर दिलाने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन


नोएडा एसटीएफ फील्ड यूनिट के निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि पेपर लीक मामले मे टीम लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि पेपर लीक मामले में एक आरोपी कपिल तोमर लोनी में है। सूचना मिलने के बाद कपिल को गिरफ्तार किया गया। कपिल आठवीं पास है। कपिल की मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रहने वाले प्रदीप के साथ दोस्ती है। प्रदीप पूर्व से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में साल्वर बैठाकर और पेपर लीक कराने में धांधली करने का काम करता है। कपिल प्रदीप के साथ मिलकर यह काम करने लगा था। कपिल तोमर 2022 में रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में धांधली करना हुआ पकड़ा गया था। मुरादाबाद पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने इस को नहीं छोड़ा था। 18 फरवरी को हुए परीक्षा में उसने गुरुवचन को पेपर भेज दिया था। कपिल तोमर पेपर लीक कराकर परीक्षार्थियों को पास कराने के नाम पर पैसा कमाता था। इससे पहले एसटीएफ ने पावी स्थित एक स्कूल से ब्लूटूथ डिवाइस से पेपर दिलाने के मामले में रिया, गुरुवचन और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। तभी से कपिल का नाम सामने आ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें