फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैंटर की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के दनकौर रोड़ पर शुक्रवार देर रात कैंटर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कैंटर के साथ मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के गांव हीरापुर टांडा निवासी सिकंदर (30) शुक्रवार रात अपनी बुआ सुनीता से मिलने गांव हसनपुर जागीर गए थे। देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे । जैसे ही वह दनकौर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिकंदर को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिकंदराबाद की सड़क हादसे में मौत की सूचना से उनके परिवार में शोक छा गया। मृतक के पिता राकेश ने बताया कि सिकंदर उनका इकलौता पुत्र था। वह विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह अपनी बुआ का हालचाल लेने हसनपुर जागीर गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें