फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार दिनों तक अनूपशहर मार्ग से नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आगामी 24 जून को गंगा दशहरे पर्व के चलते 22 जून की सुबह आठ बजे से 25 जून की रात 12 बजे तक बुलंदशहर अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरेंगे। इसके लिए जनपद में रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

सीओ यातायात दीपक तिवारी ने बताया कि आगामी 24 जून को गंगा दशहरे पर्व पर अनूपशहर मे गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। भक्तों की सुरक्षा व सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत 22 जून की सुबह आठ बजे से 25 जून की रात 12 बजे तक बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है।
दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन सिकंदराबाद से भूड चैराहा, बुलंदशहर बाईपास होते हुए शिकारपुर, डिबाई, नरौरा गंगा बैराजपुल से चौकी गंगा बैराज से होते हुए गुजरेेंगे। मेरठ, हापुड की ओर से रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले वाहन भूड चैराहा, शिकारपुर तिराहा से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा गंगा बैराजपुल से होते हुए गुजरेंगे।
विज्ञापन

बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल की ओर से मेरठ-हापुड़ जाने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज से गंगा बैराज पुल नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर भूड़ चौराहे से होते हुए गुजरेंगे। अमरोहा, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज से गंगा बैराज पुल नरौरा, डिबाई, शिकारपुर तिराहा से होते हुए बुलंदशहर आएंगे। याताात पुलिस ने आमजन से गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था के लिए लागू किए गए डायवर्जन प्लान का अनुपालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें