फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कुंवर बासित अली का विपक्ष पर हमला, बोले-सपा और कांग्रेस ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा

Sun, 15 Nov 2026 08:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में रविवार को ईदगाह रोड स्थित करबला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी (मालू) का स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह हुआ।
विज्ञापन
कुंवर बासित अली का विपक्ष पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में रविवार को ईदगाह रोड स्थित करबला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष हाजी जमालुद्दीन अल्वी (मालू) का स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली रहे। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा। इन दलों ने समाज की शिक्षा, रोजगार और आर्थिक तरक्की पर ध्यान नहीं दिया। कुंवर बासित अली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। भाजपा का मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' है। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की नीतियों में समाज के हर वर्ग की तरक्की और सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, आवास और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

संगठन की मजबूती पर जोर
प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना जाति-धर्म के भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को कहा। कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने बताया कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन


नवनियुक्त अध्यक्ष की प्राथमिकताएं
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई। प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और समर्पण से काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मौलाना हमीदुल्लाह राजशाही ने आपसी सद्भाव और सामाजिक विकास पर जोर दिया। हाजी जमालुद्दीन अल्वी ने आभार जताते हुए कहा कि वह निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगे और पश्चिम क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चे को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट कदीम आलम ने किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें