फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: एनएच-58 पर बंद होंगे 111 कट

Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एनएच-58 पर 111 कट बंद कराए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसका खाका तैयार कर लिया है। कांवड़ यात्रा के दौरान हजारों की तादाद में कांवडिए हाईवे से गुजरेंगे, इस दौरान जाम और हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कट बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


प्लानिंग के तहत 15 जुलाई तक यह कट बंद कर दिए जाएंगे। यह कट हाईवे पर कादराबाद बॉर्डर से लेकर ज्ञानी बार्डर तक हैं। इन कटों में मुरादनगर बस अड्डा, मुरादनगर कोतवाली, अबूपुरा गांव, महेंद्रपुरी, सतीश पार्क, राजनगर एक्सटेंशन, मेरठ तिराहा, मोहन नगर और राजेंद्र नगर कट प्रमुख हैं। कट बंद करने से पहले डीएम, एसएसपी और एसपी ट्रैफिक हाईवे का निरीक्षण करेंगे। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में एक सर्वे कर इन कटों को बंद करने की जरूरत बताई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें