फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: जन्माष्टमी के दौरान मुंह में पेट्रोल डालकर करतब दिखाना पड़ा भारी, 5 बच्चों समेत आठ झुलसे

Tue, 31 Aug 2021 10:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

रात में मोहल्ला गढ़ी में एक गली में जन्माष्टमी का जश्न चल रहा था। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी यहां काफी संख्या में जुटे थे। स्थानीय निवासी अमरीश ने बताया कि तभी एक युवक अपने दो मित्रों सोनू कश्यप उर्फ टशन और सोनू को करतब दिखाने के लिए बुला लाया।
विज्ञापन
घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहल्ला गढ़ी में सोमवार की रात करीब 11 बजे जन्माष्टमी पर करतब दिखा रहे दो युवकों ने मुंह में आग जलाई तो लपटें पास ही रखी पेट्रोल की बोतल तक पहुंच गईं। पल भर में ही भीषण आग की वजह से भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत सात लोग झुलस गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस ने करतब दिखा रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


रात में मोहल्ला गढ़ी में एक गली में जन्माष्टमी का जश्न चल रहा था। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी यहां काफी संख्या में जुटे थे। स्थानीय निवासी अमरीश ने बताया कि तभी एक युवक अपने दो मित्रों सोनू कश्यप उर्फ टशन और सोनू को करतब दिखाने के लिए बुला लाया। दोनों कलाकारों ने मुंह में पेट्रोल भरकर आग जला दी।

यह करतब देख वहां जमा भीड़ रोमांचित हो गई। बच्चों और युवाओं में उनके करीब जाकर करतब देखने की होड़ लग गई। तभी अचानक कलाकारों के मुंह में जलती आग की लपटें जमीन पर रखी पेट्रोल की बोतल तक पहुंच गईं। पल भर में ही पेट्रोल की बोतल आग का गोला बन गई। भीषण आग की वजह से भगदड़ मच गई, लेकिन गली बंद होने की वजह से आसानी से रास्ता नहीं मिला। 
विज्ञापन


गढ़ी मोहल्ला निवासी मोहित, नीरज, आरब, मनीष, लक्की और लोकेश समेत सात लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग बुझाई और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से छह को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि मोहित गंभीर रूप से झुलसने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। 

मोहित के पिता अमरीश ने सोनू कश्यप उर्फ टशन और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि अमरीश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सोनू और सोनू कश्यप उर्फ टशन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें