फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले जगमगाएंगी कालोनियां

Fri, 14 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोशनी के त्योहार दिवाली से पहले नगर निगम शहर की कालोनियों को रोशन करेगा। इस बार हर वार्ड के लिए 25-25 सोडियम लाइटें आवंटित की जाएंगी। इसके अलावा खराब लाइटों को रिपेयर कराया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महापौर और निगम अफसरों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद नई लाइटें खरीदने के लिए फाइल तैयार कर ली गई है। 20 अक्तूबर से वार्डों में नई लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी।

पहले नगर निगम ने इस बार हर वार्ड में 10-10 एलईडी लाइटें लगाने का निर्णय लिया था, लेकिन सिर्फ 10 लाइटों से वार्डों को रोशन किया जाना संभव नहीं है। ऐसे में पार्षदों ने एलईडी लाइटों की कीमत में 25-25 सोडियम लाइटें खरीदे जाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल समद और अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा की संयुक्त बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि  एक एलईडी लाइट की कीमत करीब 11 हजार रुपये है, जबकि सोडियम लाइट की कीमत महज साढ़े तीन हजार रुपये है।

पार्षदों की डिमांड पर एलईडी लाइटों की बजाय सोडियम लाइटें खरीदीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक फाइल तैयार कर लाइट खरीद के लिए आर्डर दे दिया जाएगा। 20 अक्तूबर से वार्डों में नई लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी। इससे पहले कालोनियों में खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें