फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला की मौत के मामले में चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाने के सामने महिला की मौत के बाद हुए हंगामे के मामले में फर्रुखनगर चौकी इंचार्ज सत्यजीत के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। एसीपी साहिबाबाद इस मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगे। आरोप सही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि शनिवार को उन्हें जाम और हंगामे की सूचना मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और उचित जांच का आश्वासन दिया। परिजनों का मोबाइल फोन एफएसएल भेजा गया है, ताकि चौकी इंचार्ज पर लगे आरोप स्पष्ट हो सकें। परिजनों ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर शिकायत दर्ज की जाएगी। एसीपी ने बताया कि परिजनो का आरोप है कि मामले में चौकी इंचार्ज की बातचीत रिकॉर्ड की गई थी, जिसे डिलीट करवा दिया गया। चौकी इंचार्ज पर परिजनों ने अभद्रता का आरोप भी लगाया है।
यह मामला 11 सितंबर को 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी से जुड़ा है। पुलिस युवक के परिवार पर किशोरी को बरामद करने का दबाव बना रही थी। युवक के परिजनों का आरोप है कि 29 सितंबर को किशोरी की मां और भाई ने उनके घर मारपीट की। 30 सितंबर को युवक के माता-पिता फर्रुखनगर चौकी पहुंचे, जहां चौकी इंचार्ज सत्यजीत ने उन्हें धमकाया। इस घटना से सदमे में आकर युवक की मां ने जहरीला पदार्थ पी लिया। पुलिस 24 दिन बाद भी किशोरी और युवक को बरामद नहीं कर सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें