फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से इंटर कॉलेजों में लागू हो जाएगा नया सिलेबस

Wed, 30 Mar 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
साक्षात्कार
विज्ञापन
 इंटर कॉलेजों में बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एक अप्रैल से नया सिलेबस लागू हो जाएगा। नए सिलेबस के मुताबिक ही शिक्षकों को 11वीं और 12वीं की क्लास लेनी होगी।
विज्ञापन



 डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार इंटर के सिलेबस में बदलाव किया गया है। सीबीएसई की तर्ज पर 11वीं और 12वीं कक्षा का सिलेबस अलग होगा। 12वंी के विद्यार्थियों को 11वीं में पढ़े पाठ्यक्रम नहीं दोहराने होंगे।


उन्होंने बताया कि कक्षा 11-12 का पाठ्यक्रम परिषद की वेबसाइट  www.upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया है। शिक्षक व छात्र अपनी सुविधा के मुताबिक वेबसाइट से नया सिलेबस देख सकते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि जिन कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, वहां नए सत्र की क्लास 15 अप्रैल के बाद से लगेंगी। जबकि अन्य सभी विद्यालयों में एक अप्रैल से क्लास लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें