होली पर घर आने-जाने वालों के लिए शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल भी बिगड़ गया है। ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव बढ़ने से ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसी लेटलतीफी की वजह से रेलवे को कई ट्रेनों को री-शेड्यूल करना पड़ा। इनमें होली स्पेशल ट्रेनें भी हैं और नियमित ट्रेनें भी।
आनंद विहार-लखनऊ के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस को भी रविवार को 2:15 घंटे देरी से रवाना किया गया। यह ट्रेन लखनऊ की ओर से भी रविवार को लेट पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें 3 से 10 घंटे ज्यादा देर तक ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 7:20 घंटे, आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल 2:45 घंटे, लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल 4:40 घंटे, पटना-आनंद विहार सुविधा स्पेशल एक घंटे, आनंद विहार-हावड़ा युवा स्पेशल 1:10 घंटे, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 2:50 घंटे, आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11:30 घंटे, दिल्ली-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटे आनंद विहार-कानपुर एक्सप्रेस 1:55 घंटे, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 1 घंटे, अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 1:15 घंटे देरी से रवाना हुई।