फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फेज में साहिबाबाद से परतापुर तक पूरा होगा हाईस्पीड ट्रेन का रूट

Tue, 27 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
d - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाईस्पीड ट्रेन का सराय काले खां-मेरठ प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा होगा। सबसे पहले साहिबाबाद (पैसिफिक मॉल के पास) से परतापुर (मेरठ साउथ) तक 38 किलोमीटर लंबा रूट तैयार किया जाएगा। इसके एक साल बाद दूसरे चरण में साहिबाबाद से सराय काले खां तक का रूट तैयार किया जाएगा। छह महीने बाद हाईस्पीड ट्रेन का तीसरा और अंतिम चरण पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें परतापुर से मोदीपुरम, मेरठ तक के रूट का काम पूरा किया जाएगा। एनसीआरटीसी की ओर से तैयार किए गए फाइनल डीपीआर में यह खाका तैयार किया गया है।एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) के बोर्ड से फाइनल डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को मंजूरी मिलने के बाद इसे उत्तर प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है।

सरकार से स्वीकृति मिलने पर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और इसके बाद सराय काले खां-मेरठ हाईस्पीड ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि 2017 के अंत तक इस कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो सकता है। एनसीआरटीसी ने यह डीपीआर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को भी भेजी है।
विज्ञापन


एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के चीफ कोआर्डिनेटर प्लानर विद्याभूषण दुबे के मुताबिक इस कॉरिडोर के पहले चरण में साहिबाबाद से परतापुर तक 38.05 किलोमीटर लंबे रूट का निर्माण होगा। कॉरिडोर का यह हिस्सा पूरी तरह एलिवेटेड होगा। इस रूट पर निर्माण में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। ऐसे में इसका निर्माण सबसे पहले शुरू किया जाएगा।

इसी चरण में दुहाई में हाईस्पीड ट्रेन का डिपो भी बनाया जाएगा। यह चरण जनवरी 2023 तक पूरा हो जाएगा। पहले चरण का काम पूरा होने से पहले ही दूसरा फेज का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें साहिबाबाद से सराय काले खां तक 16.60 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड रूट तैयार किया जाएगा। यह रूट जनवरी 2024 तक पूरा हो जाएगा।

तीसरे फेज में परतापुर (मेरठ साउथ) से मोदीपुरम और शास्त्रीनगर तक 37.40 किलोमीटर लंबा रूट जुलाई 2024 तक  पूरा हो जाएगा।हाईस्पीड ट्रेन का संचालन भी पहले फेज में शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि सबसे पहले तैयार होने वाले रूट पर ट्रायल भी सबसे पहले शुरू हो सकता है। चूंकि  वैशाली तक मेट्रो पहुंच चुकी है। दिसंबर 2017 तक नया बस अड्डा मेट्रो भी शुरू हो जाएगी।

ऐसे में संभावना है कि हाईस्पीड ट्रेन भी पहले चरण में आनंद विहार से परतापुर तक दौड़ा दी जाए। इसके बाद जैसे-जैसे रूट तैयार हो जाएगा, उसे लिंक कर दिया जाएगा। हालांकि अभी डीपीआर में इसका जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन


हाईस्पीड ट्रेन में यह है खास
. अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा रहेगी
. आग लगने की दशा में तुरंत सूचना देने की तकनीक से लैस होगी ट्रेन

. अचानक बिजली से संपर्क खत्म होने पर भी 90 मिनट तक ट्रेन में वेंटिलेशन की दिक्कत नहीं होगी
. ओवरहेड वॉयर से बिजली मिलनी बंद होने पर तीन घंटे तक लाइट और उद्घोषणा उपकरण काम करेंगे

. ट्रेन एक सेकेंड में 1.3 मीटर की रफ्तार पकड़ लेगी
. ट्रेन और ट्रैक स्टैंडर्ड गेज (1435 एमएम) की होगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें