सलाद के विवाद में पत्नी का खून कर भागा पति
खाना खाने के दौरान सलाद को लेकर पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद पति ने इस कदर आपा खो दिया कि उसने रात में फावड़े से पत्नी और बेटे पर हमला बोल दिया है। हमले में पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अभी बेटे की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
भूत भगाने के नाम पर दी यातनाएं महिला की मौत
कानपुर में किदवईनगर थाना क्षेत्र में जूही लाल कॉलोनी अंबेडकरनगर बस्ती में रविवार देर रात ससुराल वालों ने महिला पर चढ़े भूत को उतारने के नाम पर इतनी यातनाएं दीं कि उसकी मौत हो गई। सोमवार को बिना मायके पक्ष को सूचना दिए कोरोना से मौत बताकर शव को दफनाने जा रहे थे। तभी मोहल्ले वालों ने मायके वालों को सूचना दे दी। भाई समेत अन्य परिजनों ने पहुंचकर जनाजा रुकवाकर जमकर हंगामा किया। शव जाने के बाद मायके वालों ने देवर राजा को जमकर पीटा भी। पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में ले लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...