फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करहेड़ा में निगम के जमीन पर हुआ अवैध कब्जा, चलेगा बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम की करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जा कर भूमाफिया प्लाटिंग की तैयारी कर रहे थे। शिकायत पर शुक्रवार को मौके का निरीक्षण करने पहुंची महापौर सुनीता दयाल ने तुरंत ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर निगम के संपत्ति विभाग और तहसील प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने विभिन्न खसरा नंबरों की भूमि का निरीक्षण कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

करहेड़ा में खसरा संख्या 2429, 2430, 2431, 2434, 2435, 2453, 2454, 2424, 2425, 2473 और 2552 समेत कुल 18,879 वर्गमीटर नदी व बंजर भूमि का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन भूखंडों पर कुछ लोगों ने प्लॉटिंग कर रास्ते और मकान बना लिए हैं। महापौर ने बताया कि संबंधित भूमि की पैमाइश और चिन्हीकरण कर लिया है। नगर निगम की संपत्तियों पर लगाए गए बोर्ड हटाकर भूमाफिया ने बाउंड्री कर दी थी और भूखंड बेचने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को चेतावनी दी कि सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त न करें। वहीं, महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जल्द ही बुल्डोजर कार्रवाई की जाएगी और सरकारी संपत्ति को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें