फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर न हो हुड़दंग, डीएम ने तय की जिम्मेदारी

Mon, 21 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चिता भस्म से होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर शांति व्यवस्था डीएम विमल कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि होली पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



डीएम विमल कुमार शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में होली के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस के साथ रहकर तहसीलदार हनोमान प्रसाद मौर्य  कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार सिटी मजिस्ट्रेट बीडी सिंह नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।

डीएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों की उनके तहसील के क्षेत्रों में इसी प्रकार उत्तरदायित्व तय किया गया है। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में त्योहार रजिस्टर का पूर्व में ही भली भांति अवलोकन कर लें और समय से पीस कमेटी की बैठकों का भी आयोजन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें