फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिट कार्ड की गड़बड़ियां दूर करेंगे कॉलेज

Mon, 21 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बोर्ड ने विद्यार्थियों को नेटवर्किंग और इंटरनेट में निपुण बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सीसीएसयू की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड में आ रही गलतियों को अब कॉलेज अपने स्तर से सुधारेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेजों को ये अधिकार दे दिया है। कॉलेज अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से छात्र का फार्म ओपन करके उसमें विषय कोड के साथ नाम और अन्य गलतियाें को ठीक करके ऑनलाइन ही उसे जमा करेंगे।
विज्ञापन


इसका फायदा होगा कि छात्रों को विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जो एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किए गए उसमें कई गलतियां हैं। मसलन, जो विषय छात्रों ने नहीं लिए हैं वह भी अंकित होकर आए हैं। कई विषयों का कोड भी बदल गया है। वहीं नाम के साथ जन्मतिथि में भी गड़बड़ी है।

इसे ठीक कराने के लिए पहले छात्र विश्वविद्यालय के चक्कर  लगा रहे थे, लेकिन अब उन्हें कैंपस की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. पीके शर्मा के मुताबिक कॉलेज एडमिट कार्ड की गलतियों को सुधारेंगे।
विज्ञापन


विषय कोड 001,002,003,008,009,010,011,012,013 में ही गड़बड़ी आ रही है। कॉलेज वेबसाइट पर एडिट ऑप्शन में जाकर फार्म को खुलेंगे और गलतियों को सुधारेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें