हिंदू अध्यात्म एवं सेवा मेले का आयोजन इस बार गाजियाबाद में 17 से 20 नवंबर के बीच किया जा रहा है। मेले को लेकर शहर के बुद्धिजीवियों ने इस पर विचार विमर्श किया कि किस प्रकार इस मेले को प्रभावी बनाया जाए।
यशोदा ग्रुप ऑफ हास्पिटल के चेयरमैन एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश अरोड़ा के आवास पर हुई बैठक में कई बातों पर मंथन किया गया। दिनेश अरोड़ा ने बताया कि हिंदू अध्यात्म एवं सेवा मेले का सफल आयोजन गाजियाबाद से पूर्व 2009 में चेन्नई में हो चुका है।
इस मेले के माध्यम से ऐसे सभी धार्मिक और सामाजिक संगठन जोकि सेवा कार्यों में लगे हैं, उनके द्वारा अपने कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है।
इस मेले में गायत्री परिवार, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ, श्रीराम कृष्ण मठ, माता अमृतानंदमयी ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लीविंग, प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, श्री स्वामी नारायण संस्थान और इस्कॉन जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस मेले को गौरवांवित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में आयोजित होने जा रहे इस मेले की भूमिका तैयार कर ली गई है। इसमें वन संरक्षण, पारिवारिक व मानवीय मूल्यों का दृढीकरण, पर्यावरण संरक्षण, परिस्थितिकी संरक्षण, नारी सम्मान में वृद्धि और राष्ट्रीयता को बढ़ाने का पाठ पढ़ाया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के शुभारंभ पर 17 नवंबर को बाबा रामदेव और समापन अवसर पर श्रीश्री रविशंकर महाराज मौजूद रहेंगे। इस बारे में मौखिक तौर पर वार्ता हो चुकी है। जल्द ही दोनों का कार्यक्रम उन्हें लिखित में मिल