फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन पुल के नीचे धार्मिक स्थल पर हिंदू रक्षा दल का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन पुल के नीचे समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल बने होने पर मंगलवार को हिंदू रक्षा दल के लोगों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। धार्मिक स्थल को अवैध बताया। संगठन के लोगों ने काफी देर तक बवाल काटा। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंची। संगठन के पदाधिकारियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के सदस्य रविंदर सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर गेट लगा लिए गए हैं। पुल की दीवारों के बीच पुताई कर धार्मिक स्थल में तब्दील कर दिया गया है। आरोप है कि करीब एक किलोमीटर के दायरे में छह जगहों पर अवैध कब्जा किया गया है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि संगठन के लोगों को बातचीत के बाद वापस भेज दिया गया था। प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें