फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध कब्जे के विरोध पर युवक को पीटा, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की बैंक कॉलोनी में मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने संजय त्यागी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बैंक कॉलोनी के रहने वाले संजय त्यागी के अनुसार उन्होंने एक कंपनी से संबंधित मकान और जमीन का सौदा किया था। आरोप है कि कुछ दबंग उक्त संपत्ति पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। संजय त्यागी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर बुरी तरह पीट दिया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के अनुसार तीन आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें