फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पहुंचा घर का झगड़ा: सरेराह पत्नी ने की पति की धुनाई, डंडे से पीटकर किया बुरा हाल, लोगों ने बनाए वीडियो

Thu, 21 Apr 2022 03:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के एक गांव निवासी पति-पत्नी पारिवारिक विवाद के बाद अलग रहने लगे थे। बुधवार शाम दोनों एक बार फिर गढ़ रोड पर आमने-सामने आ गए। दोनों आमने-सामने आए तो दोनों में फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
हापुड़ में पत्नी ने पति को सड़क पर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में पति-पत्नी के बीच विवाद सड़क पर पहुंच गया। अलग-अलग रह रहे पति पत्नी गढ़ रोड पर एक-दूसरे के सामने आए तो दोनों में झगड़ा हो गया। पत्नी ने पति की डंडे से जमकर धुनाई कर डाली। मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


नगर के एक गांव निवासी पति-पत्नी पारिवारिक विवाद के बाद अलग रहने लगे थे। बुधवार शाम दोनों एक बार फिर गढ़ रोड पर आमने-सामने आ गए। दोनों आमने-सामने आए तो दोनों में फिर विवाद हो गया। आग बबूला हुई पत्नी ने पास ही दुकान से डंडा उठा लिया और सड़क पर ही दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।

पत्नी बिना किसी बात के ही उसे डंडे से पीटने लगी। उसने बचने का भी प्रयास किया। हंगामा होते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने मामले का वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस पति को पकड़कर कोतवाली ले गई, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें