बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के लाल तालाब मार्केट में देर रात करीब एक बजे एक आलू से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसका डीजल टैंक फैट गया और आग लग गई। आग की लपटों में 4-5 दुकानें भी आ गईं। जिनका काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
वहीं कुछ देर बाद डिवाइडर से टकराकर एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। उसमें लकड़ी लदी थी। स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि ट्रक के पलटने से ट्रक में आग लगी और बेकाबू आग ने लाल तालाब की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।