फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन इस्माइल: डेढ़ माह में 16 गुमशुदाओं को अपनों से मिलाया, हापुड़ पुलिस को परिजनों ने कहा-धन्यवाद

Thu, 16 Sep 2021 11:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

ऑपरेशन इस्माइल के तहत हापुड़ पुलिस ने डेढ़ माह में 16 गुमशुदाओं को अपनों से मिलाया है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिले की पुलिस इस अभियान के तहत अच्छा कार्य कर रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने डेढ़ माह में 16 गुमशुदा और अपहृतों को अपनों से मिलाया है। इनमें पुरुष, महिलाओं के साथ किशोर और किशोरियां भी शामिल हैं। ऐसे परिजनों ने हापुड़ पुलिस को धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन


लापता, अपृहत या किसी दूसरे कारण से अपनों से बिछड़ गए लोगों को अपनों तक पहुंचाने के लिए ऑपरेशन स्माइल चालू है। पुलिस के इस ऑपरेशन के तहत ऐसे लोगों की मदद करती है। इस अभियान के तहत ऐसे महिला, पुरुष, किशोर, किशोरी व बच्चों को चिन्हित किया जाता है जो अपनों से बिछड़ गए हैं। 

किशोर और किशोरियों के लापता होने के मामले में अपहरण के मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, इन्हें भी इस अभियान में शामिल किया जाता है। हापुड़ पुलिस ने इस अभियान के तहत16 गुमशुदा व अपहृ्त लोगों को सकुशल बरामद कर उनके मिलाया है। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई पिछले डेढ़ माह में की गई है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिले की पुलिस इस अभियान के तहत अच्छा कार्य कर रही है। जो पुलिसकर्मी इसमें बेहतर कार्य कर रही हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

थानावार बरामदगी का विवरण
थाने का नाम    बरामदगी
हापुड़ नगर       02
देहात            02
बाबूगढ़           01
पिलखुवा         02
हाफिजपुर        01
धौलाना          03
सिंभावली        02
गढ़मुक्तेश्वर       02
बहादुरगढ़        01
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें