फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी सील, तीन की काटी बिजली

विज्ञापन
मंगलवार को धौलाना यूपीएसआईडीसी में स्थित फैक्ट्रियों की चैकिंग करने जाती प्रशाशनिक टीम । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी सील, तीन की बिजली काटी
विज्ञापन

धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का जांच अभियान मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। डीएम मेधा रूपम द्वारा गठित की गई टीम ने 19 फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया। जिनमें दो औद्योगिक इकाईयां बंद मिली, वहीं तीन इकाईयों में अनियमितता मिलने पर बिजली काटी दी गई। जबकि फेज वन में एक फैक्टरी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सील कर दिया गया।
अवैध पटाखा फैक्टरी में हादसे के बाद औद्योगिक क्षेत्र की सभी फैक्टरियों की जांच की जा रही है। रविवार को डीएम मेधा रूपम के निर्देशन में फैक्टरियों की जांच की गई थी इस दौरान तीन फैक्टरियों को सील किया गया था। हालांकि सोमवार को अभियान नहीं चलाया गया, डीएम ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके जांच के मानक तय किए और दस विभागों की टीम बनाकर मंगलवार से अभियान शुरू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि एफ - 51, 52 में स्थित पीसीबी दिल्ली नामक औद्योगिक इकाई ने प्रदूषण मानकों को पूर्ण नहीं किया जिसके कारण विद्युत आपूर्ति काट दी गई। इस दौरान इकाई खुद ही अपने सामान को दूसरी जगह पर स्थानांतरित कर रही थी। जिसके चलते इकाई को सील न करके सिर्फ विद्युत आपूर्ति काटने के ही निर्देश दिए गए। वहीं एफ 41 में एक ही विद्युत कनेक्शन पर दो औद्योगिक इकाइयों का संचालन होता हुआ पाया। जिसके बाद विभाग ने औद्योगिक इकाई की विद्युत आपूर्ति काट दी। जबकि फेज वन में प्रदूषण के मानकों को पूरा न करने पर एक फैक्टरी सील की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, सहायक पर्यावरण अभियंता रंजीत प्रताप सिंह, किशन सिंह, सर्वेश कुमारी, पंकज निर्वाण, प्रत्युष गुप्ता , सूरज सिंह गौतम, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मंगलवार को धौलाना यूपीएसआईडीसी में चैकिंग के दौरान बंद पड़ी फैक्ट्री । संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को धौलाना यूपीएसआईडीसी में सील की गई फैक्ट्री। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें