फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन में लीकेज, 10 मोहल्लों में दो दिन से पानी के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर पानी की पाइपलाइन टूटने के बाद पानी की लाइन को सही करते कर्मचारी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पाइपलाइन में लीकेज, 10 मोहल्लों में दो दिन से पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन

हापुड़। पाइपलाइन में लीकेज की वजह से बुलंदशहर रोड के करीब दस मोहल्लों की करीब बीस हजार आबादी के लिए दो दिन से पानी आपूर्ति बंद है। नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को पाइपलाइन की मरम्मत तो कर दी, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हुई। लोगों को मोहल्लों में लगे हैंडपंप से ही काम चलाना पड़ा।
बुलंदशहर रोड पर पुलिया का निर्माण के लिए सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। दो दिन पहले इसी गड्ढे में नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो गया। इसके बाद बुलंदशहर रोड से जुड़े देहली गेट, शिवदयालपुरा, कोटला, मजीदपुरा, आवास विकास, करीमपुरा, चर्च वाली गली, शैफियाना, चुंगी समेत दस मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने गड्ढे में उतरकर लीकेज को ठीक दिया, लेकिन देर शाम तक भीप्रभावित मोहल्लों की पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। इससे लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के हैंडपंपों पर लाइनें लगी रहीं और पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

---
मरम्मत के दौरान लगा जाम
बुलंदशहर रोड पर पाइप लाइन में लीकेज के कारण बुलंदशहर रोड पर मरम्मत का कार्य किया गया। इस दौरान लीकेज ढूंढने के लिए कर्मचारियों को कुछ सड़क खोदनी पड़ी। जिसके कारण आवाजाही प्रभावित हुई और जाम लग गया। दोपहर तक लोग इससे प्रभावित रहे।
----
हैंडपंपों पर लगानी पड़ी कतार
पिछले दो दिन से घरों में पानी न आने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंपों पर लोगों की लाइन लगी है। नगर पालिका को सप्लाई जल्द से जल्द करना चाहिए।-मुनव्वर, मोहल्लावासी।
---
सड़क की खोदाई से हुई समस्या
बुलंदशहर रोड पर कई महीनों से नगर पालिका ने पुलिया निर्माण के लिए गड्ढा बनाया हुआ है, इसी के कारण यह समस्या सामने आई है। नगर पालिका की लापरवाही के कारण ही लोग परेशानी झेल रहे हैं।-सफीक, मोहल्लावासी।
-----
पीने के पानी को भी तरसे
मोहल्ले में पानी की समस्या नई नहीं है, आए दिन यहां पानी की शिकायत होती रहती है। लेकिन पिछले दो दिन से पानी न आने के कारण लोगों को काफी मुसीबत हुई है पीने के पानी के भी लाले पड़ गए हैं।-शमीम, मोहल्लावासी।
----
लीकेज की अनदेखी बनी मुसीबत
नगर पालिका का छोटे लीकेज को दरकिनार करने के कारण ही लीकेज पड़ गया और हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका को जल्द पानी की सप्लाई सुचारू करनी चाहिए।-मतीन, मोहल्लावासी।
विज्ञापन

--
जल्द होगी आपूर्ति
पुलिया निर्माण के चलते पानी की पाइपलाइन में लीकेज हुआ था। लीकेज को बंद करा दिया गया है। सप्लाई भी जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।-संजय गौतम, ईओ नगर पालिका।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें