फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। पीएम आवास एवं कई अन्य सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने का लालच देकर बैंक मेें खाते खुलवा डेढ़ करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैंग की सरगना बदायूं निवासी रुखसार अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि थाना देहात के मलकपुर निवासी महिला चंद्रवती ने गांव के ही रोहित उर्फ मोंटू, बाबूगढ़ के सरताज, जफर, और बदायूं के थाना बिसौली के लक्ष्मीपुर निवासी रुखसार व वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।चंद्रवती का आरोप था कि आरोपियों ने प्रधानमंत्री आवसीय योजना के तहत मकान व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर बैंक में उसका खाता खुलवा लिया। आरोपियों ने बैंक की पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास ही रख लिया।आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिलाओं के खाते खुलवाने के बाद वह अपने मोबाइल नंबर से उनके खाते को लिंक करा लेते थे। इसके बाद दूसरे लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर या रिश्तेदार बनकर न खातों में धनराशि डलवाते थे। खातों की पासबुक और एटीएम इनके पास ही रहती थी। इसलिए जैसे ही रिश्तेदार पैसा डालते थे यह लोग पैसा निकाल लेते थे। पुलिस के मुताबिक यह लोग अभी तक वह करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। किन किन खातों से इन बैंक खातों में रुपये डलवाए गए। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें