फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की नियुक्ति के लिए रिश्वत मांगने की ऑडियो वायरल
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की ठेके पर नियुक्ति कराने के नाम पर दो लोगों के बीच 30-30 हजार रुपये रिश्वत वसूलने की बातचीत वाली ऑडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि ऑडियो में एक आवाज हापुड़ जिले के एक भाजपा नेता की है जबकि दूसरी बुलंदशहर के जंहागीराबाद के व्यक्ति की है। ऑडियो में जहांगीराबाद के जिस व्यक्ति की भाजपा नेता से बात हो रही है, उसने वीडियो जारी कर ऑडियो को फर्जी करार दिया है।
मंगलवार को वायरल हुई ऑडियो दिन भर चर्चा में रही। ऑडियो में एक व्यक्ति दूसरे से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की बात कर रहा है। एक शख्स जो कि हापुड़ का बताया जा रहा है, कहता है कि कि एडीएम का परम मित्र उसका भी परम मित्र है।हर निकाय में नियुक्त होने वाले पांच-पांच लोगों से 30-30 हजार रुपये लेकर लिस्ट दे दो, सबकी नियुक्ति करा देंगे। दोनों के बीच पांच हजार और 25 हजार बंटवारे की भी बात होती है। ऑडियो हापुड़ के जिस भाजपा नेता का बताया जा रहा है उनका कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, यह उन्हें बदनाम करने का प्रयास हो सकता है। इसके अलावा मंगलवार को ही एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें सुरेंद्र बल्ली नाम का व्यक्ति ऑडियो में अपनी आवाज होने का खंडन कर रहा है। बुलंदशहर के रहने वाले सुरेंद्र ने वीडियो में कहा कि उसकी भाजपा नेता से कभी इस तरह बात नहीं हुई। ऑडियो के साथ जानबूझकर तकनीकी रूप से तैयार किया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराएंगे जांच
सोशल मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो की जानकारी हुई। हालांकि यह ऑडियो किसी दूसरे जनपद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। कोई शिकायत आती है जांच कराई कराई जाएगी। - अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें