फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट : गांवों में नहीं लगा टीका, शहर में 1583 को मिला डोज

विज्ञापन
कोठी गेट पीपीसी में टीका लगवाने के लिए पहुंचे युवा। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
संकट : गांवों में नहीं लगा टीका, शहर में 1583 को मिला डोज
विज्ञापन

हापुड़। वैक्सीन की किल्लत के चलते मंगलवार को गांवों में टीकाकरण नहीं हो सका। सिर्फ अस्पतालों पर बने बूथों पर ही 1583 लोगों को ही टीके लग सके। हालांकि देर शाम वैक्सीन के 3100 डोज मिल गए। इसके बाद धौलाना के चार गांवों में बुधवार को मेगा अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। तब से अब तक 413835 डोज लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण को गति देने के लिए शासन के आदेश पर यहां क्लस्टर एक्टिविटी चलायी जा रही है। लेकिन वैक्सीन की किल्लत इसमें रोड़ा बन रही है। तीन अगस्त को महाअभियान भी चलाया गया था, जिसमें एक ही दिन में 21 हजार लोगों को टीके लगाए गए थे।
विज्ञापन

अभी तक के क्लस्टर अभियानों में 6 से 9 हजार तक लोगों को एक ही दिन में टीके लगाए जा सके हैं। मंगलवार शाम को वैक्सीन के 3100 वैक्सीन डोज मिल गए हैं। इसी के बाद अफसरों ने धौलाना ब्लॉक के चार गांवों में टीकाकरण करने की योजना तैयार की।
आज धौलाना ब्लॉक के इन गांवों में लगेंगे टीके
धौलाना ब्लॉक के गांव हसनपुर में पांच बूथ, गांव उदय रामपुर नंगला में तीन बूथ, गांव खिचरा में तीन बूथ व गांव ककराना में तीन बूथ लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
इन बूथों पर होगा टीकाकरण
पीपीसी हापुड़, सीएचसी हापुड़, जिला अस्पताल, सीएचसी गढ़, पीपीसी गालंद, सीएचसी धौलाना, सीएचसी सिंभावली, एएनएमटीसी पिलखुवा, सीएचसी पिलखुवा में भी टीकाकरण होगा। यहां 1130 को प्रथम और 1050 को दूसरा डोज लगाया जाएगा।
दूसरा डोज लगाने के लिए शनिवार को चलेगा स्पेशल अभियान
जिले में शनिवार को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के लिए स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। शासन से इस संबंध में आदेश आ चुका है। सुबह 9 से 11 बजे तक स्लॉट बुक कराकर दूसरा टीका लगवाया जाएगा। जबकि 11 के बाद पहली डोज के कार्ड के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में कुल टीकाकरण----413835
पहला डोज------------344855
दूसरा डोज------------68980
शिक्षकों के लिए आज लगेगा कैंप
जिले में टीकाकरण से वंचित शिक्षकों के लिए बुधवार को डायट परिसर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कैंप लगाया जाएगा। इसमें एट द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा, टीके लगवाए जा सकेंगे। प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक भी इसमें टीकाकरण करा सकेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें विद्यालय से मिला आईकार्ड व अपनी आईडी लानी होगी।
कुष्ठ आश्रम में 50 को लगा टीका
नगर के कुष्ठ आश्रम में रोबिन हुड आर्मी हापुड़ के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाया गया। इसमें 50 लोगों को टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार, चीफ फार्मासिस्ट नीरज कुमार ने इसका शुभारंभ किया। भव्य सैनी ने कहा कि संस्थाओं को कोरोना जैसी महामारी में आगे आकर लोगों की सेवा करनी चाहिए।
आज धौलाना में चलेगा अभियान
वैक्सीन का स्टॉक मिला है, बुधवार को धौलाना के चार गांवों में टीकाकरण होगा। साथ ही पूर्व में चल रहे बूथों पर टीकाकरण जारी रहेगा। शनिवार को दूसरा डोज लगाने के लिए स्पेशल अभियान चलेगा।
विज्ञापन

पंचायती गोशाला में लगा कैंप
कोरोना से बचाव के लिए गढ़ रोड स्थित श्री पंचायती गोशाला में भी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया। लोगों ने यहां पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, गोशाला अध्यक्ष मनीष कंसल, टुक्कीराम गर्ग, श्यामेंद्र त्यागी, अमित त्यागी, अजय संदुर नारायण त्यागी, सुरेश कुमार गुप्ता, सौरव मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें