फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी तेज : जिला अस्पताल में बनेगा दूसरा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
तैयारी तेज : जिला अस्पताल में बनेगा दूसरा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के इंतजाम देखने हापुड़ पहुंचे प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल में ही एक और ऑक्सीजन प्लांट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीकू वार्ड और अब तक बने ऑक्सीजन प्लांट देखे। स्कूल खुलने से पहले सभी शिक्षकों को टीका लगाने के लिए कहा। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा पहला डोज ले चुके शत प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज जरूर दिया जाए।
शनिवार को अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर उत्पादन क्षमता और वार्डों में दी जाने वाली सप्लाई की जानकारी ली। बच्चों के लिए बनाए गए विशेष वार्डों में भी गए और समीक्षा के बाद जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट बनाने के लिए कहा। इसके लिए एनएचएआई के डीजीएम को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम व सितंबर के पहले हफ्ते में कोविड पखवाड़ा चलाकर टीकाकरण, जांच एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने सीएमओ से शिक्षकों के टीकाकरण संबंधी जानकारी मांगी। साथ ही शत प्रतिशत शिक्षकों को स्कूल खुलने के पहले टीका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीके का दूसरा डोज सभी को मिले यह जरूर सुनिश्चित करें। जिन लोगों ने पहला डोज ले लिया है और दूसरे डोज की जरूरत है उनके लिए विशेष अभियान चलाएं।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। छह में से चार ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं। एडीएम जयनाथ सिंह, सीडीओ उदय सिंह, एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, अस्पताल अधीक्षक डॉ.प्रदीप मित्तल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.संजीव कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ.प्रवीण शर्मा, डॉ.योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें