फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागड़पुर में घर-घर साफ पानी की सप्लाई को बनवाएंगी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागड़पुर में घर-घर साफ पानी की सप्लाई को बनवाएंगी टंकी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागड़पुर की नवनिर्वाचित प्रधान मंजू देवी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गांव में सफाई और सैनिटाइजेशन कराने अभियान में जुटे हुए हैं। प्रधान का कहना है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए सर्वप्रथम पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही बरातघर और गांव के मजरे में आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना कराई जाएगी।
ग्राम प्रधान मंजू देवी कहती हैं कि इस समय संक्रमण को फैलने से रोकना और ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकता पर है। रोजाना गांव के लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वायरल बुखार समेत खांसी-जुकाम होने पर भी वह ग्रामीणों को कोविड जांच कराने के लिए समझाती हैं। उन्होंने बताया कि गांव में अभी तक भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए पानी की टंकी नहीं बन सकी है। उन्होंने कहा कि गांव के मजरे नैनापुर गामडी में आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था बेहतर कर, क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की मरम्मत कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या: गांव में नहीं कोई हेल्थ पोस्ट
गांव बागडपुर की आबादी करीब पांच हजार है, गढ़ ब्लॉक क्षेत्र का काफी महत्वपूर्ण गांव है। गांव में सरकारी स्तर से स्वास्थ्य केंद्र मौजूद नहीं है। गढ़ पालिका क्षेत्र के ब्रजघाट में पीएचसी है, लेकिन अधिकांश बंद रहती है। जिसके चलते ग्रामीणों को उपचार के लिए करीब सात किलोमीटर दूर गढ़ आना पड़ता है।प्रधान मंजू कहती हैं कि वह गांव में हेल्थ पोस्ट के लिए भी पैरवी करेंगी।
प्रधान जी का प्रोफाइल
मंजू देवी- गृहिणी हैं।
शैक्षिक योग्यता-इंटरमीडिएट
पहली बार कोई चुनाव लड़ा। पति किसान हैं और लंबे अरसे से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हैं।
नोट: यह बॉक्स जरूर लगाएं। आज दो नंबर पर प्रकाशित हुआ है वहां से भी उठा सकते हैं।
अपने गांव से जुड़े किसी मसले, सूचना आदि के लिए..... पर ई-मेल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें