बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। आरोपी ताला मार कर फरार हो गया था। बदबू आने पर पड़ोसी ने छत के रास्ते मकान में कूदकर बक्से को देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला त्रिलोकी पुरम में दो दिन से लापता 8 वर्षीय बच्ची का शव पड़ोसी के घर में लोहे के बक्से में बंद मिला है। पुलिस ने ताला तोड़कर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्सा है।
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। आरोपी ताला मार कर फरार हो गया था। बदबू आने पर पड़ोसी ने छत के रास्ते मकान में कूदकर बक्से को देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मकान में ही गड्ढा खोदकर शव को दबाने की तैयारी कर रहा था। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा। मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात था।